बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इसमें बालिकाओं को नाटक, नृत्य, पेंटिंग, निबंध लेखन, लोक गीत, प्रभात फेरी, वाद-विवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि इसकी तैयारी चल रही है। इस दौरान बालिकाओं और वहां काम रहे कर्मियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा व नशाखोरी के विरुद्ध संकल्प भी दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...