जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जमशेदपुर प्रखंड के सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पोटका विधायक औचक निरीक्षण करने स्कूल परिसर पहुंचे। स्कूल की प्राचार्या विधायक को पहचान नहीं पाईं और उनसे उनका परिचय पूछते हुए सीधे कह दिया कि "आप कौन हैं।" इस सवाल के बाद कुछ देर के लिए वहां असहज स्थिति बनी रही, हालांकि परिचय स्पष्ट होने के बाद विधायक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की स्थिति और शिकायतों का अंबार देखकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई।विधायक ने विद्यालय परिसर में छात्राओं के खान-पान, रहने की व्यवस्था, पढ़ाई के स्तर, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे मूलभूत बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद किया, जिसमें छात्राओं ने आवासीय सुविधाओं और...