श्रावस्ती, मई 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गिरन्ट में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं व अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीएचसी मल्हीपुर के चिकित्सक डॉ दिवाकर सिंह ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। सही समय पर लगाया गया एचपीवी टीका भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ विजय भारत ने कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एचपीवी वैक्सीनेशन बच्चियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक है। उन्होंने वैक...