मुजफ्फरपुर, मई 18 -- देवरियाकोठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को डांस करने के दौरान टेबल पर गिरने से छात्रा की अंगुली टूट गई। आनन-फानन में वार्डन ने सातवीं की छात्रा जूली कुमारी (12) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अंगुली का प्लास्टर कर घर भेज दिया। बताया जाता है कि जूली कुमारी डांस के दौरान टेबल पर मुक्का मार रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर टेबल पर गिर गई। जिससे दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई। प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर खाना खाने के बच्चियां आपस में डांस कर रही थी। इसी दौरान छात्रा के दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...