मधेपुरा, अप्रैल 8 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की एक छात्रा कि रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की हुई मौत के लिए परिजनों ने स्कूल की वार्डन और नाइट गार्ड को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका की मां चुन्नी देवी ने थाना में आवेदन देकर स्कूल की वार्डन रेणु वाला और नाइट गार्ड पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतका की मां का कहना है कि घटना से एक दिन पूर्व वह स्कूल में बेटी से मिल कर लौटी थी। रात में वह साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोने गई थी। उस समय तक सब कुछ ठीक था। सुबह में उसे तब घटना की जानकारी दी गई, जब उसकी सांसें थम चुकी थी। जबकि देर रात ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी। मृतका की मां ने कहा कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। इसमें वार्डन और नाइट गार्ड का हाथ है। मृतका की मां की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.