दरभंगा, मार्च 11 -- लहेरियासराय। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बहेड़ी में सातवीं कक्षा की छात्रा की हत्या के मामले में मंगलवार को विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। एससी-एसटी अधिनियम के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने छात्रा की हत्या की दोषी पाते हुए हॉस्टल की वार्डेन पटना जिले के पतौना निवासी रेखा सिन्हा को दोषी करार दिया है। दोषी को तत्काल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख निर्धारित की है।घटना 15 सितंबर 2024 की है। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बहेड़ी में रह रही पतोर थाना क्षेत्र के श्रीरामपिपरा गांव की एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता ने बहेड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वार्डेन के पर्स से एक हजार रुपये चोरी हुए थे, जो छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.