लातेहार, अप्रैल 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के घोषित परिणाम में बरवाडीह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का शत - प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस स्कूल के सभी 72 छात्राएं पास होकर स्कूल का नाम रौशन की है। वहीं मानसी कुमारी 91 प्रतिशत अंक लाकर प्रखण्ड टॉपर बनी है। उत्तीर्ण 72 छात्राओ में 68 प्रथम और चार छात्राएं द्वितीय श्रेणी से पास की है। प्रखण्ड टॉपर मानसी कुमारी बभनडीह के प्राइवेट बिजली मिस्त्री संजय कुमार सिंह की बेटी है। आगे पढ़ कर वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। 455 अंक लाकर प्रखण्ड टॉपर बनने से स्कूल परिवार और उनके परिजन में खुशी है। इस स्कूल के टॉप तीन में खुशबू कुमारी 447 अंक 89.40 प्रतिशत के साथ द्वितीय, मुनिया कुमारी ने 439 अंक 87.80 प्रतिशत लाकर तीसरे स्थान हासिल की है। यह भी पढ़ें- बस चालक के बेटे रामानंद ने 95.20 अंक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.