गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 10 दिन की शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। कस्तूरबा स्कूल अब चार जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ठंड में बालिकाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए कस्तूरबा स्कूलों में छुट्टियां करने को लेकर सीडीओ के नाम ज्ञापन दिया था। इसके बाद शनिवार को ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के चारों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी। जारी पत्र के मुताबिक कस्तूरब स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी के बाद 15 जनवरी पढ़ाई होगी। इस बीच गार्ड तथा अन्य स्टाफ कर्मियों को स्कूल में रहकर कार्य करने होंगे और स्कूलों की सुरक्षा तथा निगरानी करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.