बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- कस्तूरबा स्कूलों की बहाली में 144 अभ्यर्थी अयोग्य 1095 अभ्यर्थियों की हुई थी काउंसिलिंग, एक अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोईया और सहायक रसोईया के पदों पर बहाली की प्रक्रिया में 144 अभ्यर्थी विभागीय अर्हता पूरी नहीं कर सके। इन अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी और समग्र शिक्षा कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है।

काउंसिलिंग प्रक्रिया 25 से 29 मई तक जिला शिक्षा कार्यालय में हुई काउंसिलिंग में 1095 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। समग्र शिक्षा के डीपीओ भोला कुमार कर्ण ने बताया कि दस्तावेजों की जांच में अनुसेवक पद के 44, रात्रि प्रहरी के 69, मुख्य रसोईया के 17 और सहायक रसोईया के 14 अभ्यर्थी निर्धारित अर्हता पू...