पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बैठक कर चालू शैक्षणिक सत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय(केजीएवी) और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय(जेबीएवी) में वर्ग छह में छात्राओं के दाखिला की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी स्कूलों में नामांकन को लेकर हुई समीक्षा बैठकनामांकन स्थिति की समीक्षा स्कूलों के वार्डेन ने रोस्टर के अनुसार नामांकन के लिए तैयार की गई सूची को जमा किया। एपीओ उज्जवल कुमार मिश्रा बताया कि इस सूची को उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित नामांकन समिति से अनुमोदन के बाद सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय चयनित छात्राओं का दाखिला शुरू हो जाएगा। नामांकन में विलंब भी हो गया है। नामांकन अप्रैल माह में समाप्त हो जानी चाहिए थी,...