कस्तूरबा विद्यालय सारवां में नामांकन की सूची जारी
देवघर, जून 12 -- सारवां। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सारवां द्वारा विद्यालय की कक्षा षष्ठ, सप्तम एवं नवम का जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नामांकन सूची जारी कर दिया गया है। जिसमें कक्षा षष्ठ में 75, कक्षा सात में 5 एवं नवम कक्षा में कुल 7 छात्राओं का नामांकन होना है। इस संबंध में विद्यालय की वार्डेन स्वाती सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नामांकन के लिए विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र की मूल प्रति, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र मूल प्रति, छात्रा एवं माता-पिता के आधार की छाया प्रति एवं तीन फोटो, छात्रा के बैंक खाता की छाया प्रति, पेन संख्या एव॔ अपार संख्या की छाया प्रति, ब्लड ग्रुप व बीपीएल छात्राओं के लिए बीपीएल संख्या की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.