मोतिहारी, अप्रैल 19 -- पकड़ीदयाल,निसं। डीएम सौरभ जोरवाल के निर्देश पर पकड़ीदयाल की एसडीओ मंगला कुमारी व प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोविंद कुमार ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बीआरसी स्थित कन्या विद्यालय, बालक विद्यालय सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में एसडीओ सबसे पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, अनुशासन व व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के मेन्यू, मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद वार्डन से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी कमरों में पंखा लगाने का निर्देश दिया गया। करीब आधे घंटे तक उन्हों...