कस्तूरबा विद्यालय में सड़क सुरक्षा के तहत छात्राओं को दिलाई गई शपथ
कोडरमा, मई 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोडरमा में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए सरकार द्वारा संचालित नेक नागरिक योजना की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिक को सरकार सम्मानित करती है तथा उसे किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया या गवाही के लिए बाध्य नहीं किया जाता। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने शिक्षकों और छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.