कस्तूरबा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
छपरा, अगस्त 18 -- जांच में गंभीर आरोप प्रथमदृष्टया प्रमाणित, पानापुर बीआरसी बनाया गया मुख्यालय 45 दिनों में विभागीय जांच पूरी करने का आदेश छपरा। इसुआपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वित्तीय अनियमितता समेत कई गंभीर आरोपों के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय सतासी की प्रधानाध्यापिका सह कस्तूरबा विद्यालय संचालक नीलम कुमारी को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
जांच का विवरण जिला पदाधिकारी के आदेश पर कस्तूरबा विद्यालय इसुआपुर की जांच कराई गई थी। जांच के बाद 22 मई को प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया। इसमें नीलम कुमारी को वित्तीय अनियमितता समेत अन्य गंभीर आरोपों में संलिप्त पाया गया था। इसके बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा की ओर से तीन अगस्त को उनसे स्पष्टीकरण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.