पलामू, मार्च 22 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। विश्व वानिकी दिवस एवं प्रकृति पूजा सरहुल के उपलक्ष्य में छतरपुर सिटी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शनिवार को पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कन्या पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति से केवल लेना ही नहीं, बल्कि उसे बचाना और संवारना भी बड़ा कर्तव्य है। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने मुख्य अतिथि सह छतरपुर पूर्वी क्षेत्र के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल तथा वार्डन वेदिका कुमारी के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान थाईलैंड प्रजाति के आम, तमिलनाडु का बारहमासी मूंगा तथा केरल का बारहमास...