देवघर, फरवरी 13 -- सारवां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सारवां में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 से 9 में नामांकन के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि 16 फरवरी रखी गई थी। जिसका विस्तार करते हुए 25 फरवरी किया गया है। फार्म के साथ जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, छात्रा व माता-पिता का आधार कार्ड की छायाप्रति, फोटो की तीन कॉपी, छात्रा के बैंक खाते की छाया प्रति व यू डिस्पैच नंबर के साथ पांचवीं पास का प्रमाणपत्र फार्म में संलग्न होना चाहिए। इस बात की जानकारी विद्यालय की वार्डेन स्वाती सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.