रांची, मार्च 31 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सलगाडीह में मंगलवार को वार्षिक उत्सव सह खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्डन वैशाली मिश्रा और संचालन शिक्षक पिंटू मोदक और शिक्षिका शिल्पी कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, उप प्रमुख तमाड़ शकुंतला खंडित, मुखिया अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, समाजसेवी लक्ष्मण सिंह मुंडा, लेखपाल गणपति महतो ने किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और कराटे का प्रदर्शन किया। खेल में विजेता टीम और छात्राओं को अतिथियों ने ट्रॉफी और मैडल से सम्मानित किया। खेल शिक्षिका अनस्थीसिया लुगुन को विशेष मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...