गिरडीह, मार्च 6 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के कारोडीह में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन हेतु आवेदन फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है। इस बाबत जमुआ बीईईओ कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कहा गया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में नामांकन हेतु आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित थी लेकिन उक्त तिथि तक संतोषजनक आवेदन फार्म जमा नहीं होने के कारण अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तक बढा दिया गया है। जमुआ बीईईओ कार्यालय से उक्त आशय की सूचना गिरिडीह डीएसई, डीईओ, जमुआ बीडीओ, केजीबीवी की वार्डन को दे दी गई है। उक्त जानकारी जमुआ बीआरसी कार्यालय से दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.