गिरडीह, फरवरी 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन करने को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे सुदूरवरती इलाके की जरुरतमंद बच्चियों को शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। इस संबंध में स्कूल की वार्डेन रीना सहाय ने गुरुवार को बताया कि उपायुक्त एवं विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर देवरी प्रखंड कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सुदूरवर्ती इलाके में रहनेवाले दिव्यांग, मानव तस्करी से प्रभावित, अनाथ, आदिम जनजाति, मातृ एवं पितृविहिन एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कुल 75 छात्राओं का चयन कर उन्हें स्कूल में दाखिला लिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों को 2 मार्च 2026 तक संकुल साधन केंद्र देवरी में आवेदन फॉर्म जमा करने की अपील की। मौके पर गीता कुमारी, अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.