बलरामपुर, अप्रैल 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र के सिसई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (देहात) का मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों, छात्राओं की शैक्षिक प्रगति तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।सीडीओ ने छात्राओं के कक्ष में पहुंचकर बेटियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, आवास, भोजन, पुस्तक वितरण तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अंग्रेजी, विज्ञान एवं गणित विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर छात्राओं की शैक्षणिक तैयारी भी परखी। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हुए विद्यालय से जुड़ी कई आवश्यक बातें साझा कीं। यह भी पढ़ें- पांच मई तक नामांकन के लिए रोस्टर के अनुसार सूचि देने का निर्देश निरीक्षण के दौरान वार...