जहानाबाद, मार्च 20 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के स्कूली बच्चों में बढ़ती दृष्टि समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत नेत्र जांच टीम अब सीधे स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की आंखों की जांच कर रही है और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को इस विशेष अभियान की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हुलासगंज से की गई। कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की नेत्र जांच टीम ने 73 छात्राओं के आंखों की जांच की। जांच के दौरान 7 छात्राओं में दृष्टि दोष पाया गया, जिन्हें मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया है। फोटो- 20 मार्च जेहाना- 23 कैप्शन- हुलासगंज स्थित कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं की आंख जांच करते चिकित्सक।

हिंदी हिन्दु...