कस्तूरबा विद्यालय के लिए प्रशासन को नहीं मिल रही जमीन
प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज। जिले की पांच तहसीलों में प्रस्तावित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए प्रशासन कई वर्षों से जमीन की तलाश कर रहा है। कई बार पत्राचार के बावजूद अब तक विद्यालयों के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी संबंधित एसडीएम को पत्र भेजकर भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने और जरूरत पड़ने पर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले में सोरांव, बारा, फूलपुर, मेजा और कोरांव तहसील में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रस्तावित हैं। इन विद्यालयों के निर्माण का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित वर्ग की छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। विद्यालयों के निर्माण के लिए चाहिए, लेकिन लंबे समय से जमीन नहीं मिलने के कारण योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.