बहराइच, मई 10 -- तेजवापुर। तेजवापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के करीब 50 मीटर दूरी पर सड़क किनारे शराब के खाली डिब्बे और बोतलें डंप होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही आसपास कुछ लोग बैठकर शराब पीते हैं और खाली डिब्बे सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं और अभिभावकों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से विद्यालय के आसपास नियमित निगरानी बढ़ाने, सफाई कराने और शराब पीने वालों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल मिल सके। यह भी पढ़ें- कटिहार: देवकीनन्दन उच्च माध्यमिक विद्यालय डूमर खेल मैदान अतिक्रमण का शिकार यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में 'शिक्षा के मंदिर' पर अपराधियों का कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.