आजमगढ़, जुलाई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। बीएसए राजीव पाठक ने शुक्रवार रात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सठियांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो पूर्णकालिक शिक्षिकाएं और एक सहायक रसोइयां अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने तीनों को अनुपस्थित दर्ज करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इसके साथ ही रसोईघर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूर्णकालिक शिक्षिका सुनीता सिंह, चांदनी तथा सहायक रसोइयां कमलावती अनुपस्थित मिलीं। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बीएसए के निरीक्षण में कस्तूरबा व...