मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरनगर। जिले के खेल जगत में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए एक सराहनीय और नई पहल की शुरुआत की गई है। एक विद्यालय एक खेल योजना के अंतर्गत बुधवार को नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को विशेष रूप से बॉक्सिंग खेल के प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। इस केंद्र पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी और भारतीय अंडर-19 पुरुष मुक्केबाजी टीम के पूर्व कोच भूपेंद्र सिंह ने खुद छात्राओं को मुक्केबाजी के गुर सिखाने और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया। नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पहुंचे प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं बाक्सिंग कोच भूपेंद्र यादव ने बालिाकओं को बाक्सिंग खेल के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व चैंपियन और पद्म विभूषण विजेता एमसी मैरी कॉम...