कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन
सोनभद्र, मई 13 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड नगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि विद्यालय की 11 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई है और आगे भी अन्य छात्राओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह टीका 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगाया जाता है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। यह भी पढ़ें- बच्चेदानी के कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों से अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.