हमीरपुर, मार्च 28 -- कुरारा, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रामनवमी के अवसर पर हवन पूजन कर कन्या भोजन का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमन्त कुमार ने छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। रामनवमी के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ हवन पूजन एवं कन्या भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सांस्कृतिक व धार्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। हवन पूजन के बाद सभी छात्राओं को ज्योमेट्री बॉक्स व नकद राशि देकर उत्साह वर्धन किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन अर्चना सिंह, वीरेंद्र परनामी, सुमन साहू, संध्या सिंह, भारती शुक्ला, ज्योति खरे, अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, पुष्पा, सरमन, रामदेवी, मधुबाला, सिगमा याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.