कस्तूरबा विद्यालय कर्मियों की काउंसिलिंग आज से, तैयारी पूरी
सीतामढ़ी, मई 20 -- सीतामढ़ी। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 20 मई से शुरू होगी। यह प्रक्रिया एक जून तक सीतामढ़ी उच्च विद्यालय में प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने कहा है कि 20 मई को सहायक रसोईया, मुख्य रसोईया, रात्रि प्रहरी और आदेशपाल पद के लिए वर्ष 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। इसके बाद 21 मई से एक जून तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया में सहयोग के लिए ई-शिक्षा कोष और केजीबीवी के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। विभाग ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहकर काउंसिलिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.