कस्तूरबा विद्यालयों में होगी महिला चौकीदार की तैनाती
बदायूं, मई 7 -- बदायूं। जिले में संचालित 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इन विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा के लिए पुरुष चौकीदारों के स्थान पर केवल महिला चौकीदारों की तैनाती की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस नई नीति के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि छात्राओं को अधिक सुरक्षित और सहज वातावरण मिल सके। बदायूं जनपद के ग्रामीण और नगर क्षेत्रों को मिलाकर कुल 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 15 ब्लॉक अम्बिआपुर, असफपुर, बिसौली, देहगवां, दातागंज, इस्लामनगर, जगत, म्याऊ, कादरचौक, सहसवान, सलारपुर, समरेर, उझानी, उसावां व वजीरगंज और तीन नगर क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में ग्रामीण व नगर क्षेत्र की छात्राओं को निः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.