प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि जिलों की समीक्षा में अब तक मात्र 70 प्रतिशत नामांकन ही कराया गया है। लिहाजा बेसिक शिक्षा अधिकारी 24 अप्रैल तक शत-प्रतिशत नामांकन कराते हुए इस आशय का प्रमाण-पत्र राज्य परियोजना कार्यालय में उपलब्ध कराएं कि जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन पूरा हो चुका है तथा नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...