आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब छात्राओं को आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ अंतरिक्ष संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला (एस्ट्रोनॉमिकल लैब) स्थापित की जाएगी। शासन की ओर से इसके लिए 60 प्रतिशत धनराशि विभाग को जारी कर दी गई है। जिले में कुल 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 10 उच्चीकृत विद्यालयों का चयन इस योजना के तहत किया गया है। प्रत्येक प्रयोगशाला की स्थापना पर 2.68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके सापेक्ष शासन द्वारा प्रत्येक विद्यालय के लिए 60-60 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्राओं को खगोल विज्ञान, ग्रह-नक्षत्र, सौरमंडल और अंतरिक्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां व्यावहारिक रूप ...