कस्तूरबा विद्यालयों में नियुक्ति को 6 से 8 अगस्त तक होगी काउंसिलिंग
मुंगेर, अगस्त 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तहत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीव) में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) सह जिला कार्यक्रम समन्वयक की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्व में प्रकाशित मेधा सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 6, 7 एवं 8 अगस्त को जिला स्कूल हॉस्टल, छोटी केलाबाड़ी, मुंगेर में आयोजित होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग तिथि एवं समय निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति, आवास, पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। काउंसिलिंग के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.