कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी
रांची, अगस्त 1 -- मांडर/चान्हो, हिटी। मांडर और चान्हो स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चान्हो में पीएलवी नील श्याम कुमार कश्यप ने पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, कानूनी अधिकारों तथा नालसा की निःशुल्क विधिक सहायता और टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। वहीं मांडर में छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी के विरुद्ध कानूनी प्रावधान और गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा, प्रायोजन योजनाओं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, डालसा हेल्पलाइन 15100 और आपातकालीन सेवा 112 की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएलवी, विद्यालय की वार्डन, शिक्षक-शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.