सासाराम, अगस्त 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को वार्डनों के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। फजलगंज स्टेडियम में आयोजित सेमिनार में विद्यालय स्तर पर नियमित खेल गतिविधियां संचालित करने और छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...