कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा-9 व 11 में प्रवेश शुरू
बलरामपुर, सितम्बर 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने और उनकी आगे की पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए जनपद में पहल शुरू की गई है। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उतरौला, श्रीदत्तगंज एवं रेहरा बाजार में कक्षा-9 एवं कक्षा-11 में प्रवेश के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा-8 उत्तीर्ण बालिकाओं को कक्षा-9 तथा कक्षा-10 उत्तीर्ण बालिकाओं को कक्षा-11 में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र बालिकाएं संबंधित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संपर्क कर नामांकन करा सकती हैं। कस्तूरबा विद्यालयों में बालिकाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर व सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारकर भविष्य के लिए तैयार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.