भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर । जिले के 25 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 63 पदों पर नियोजन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के निर्देश पर रात्रि प्रहरी, अनुसेवक, मुख्य रसोइया और सहायक रसोईया पदों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसिलिंग एक जून से आठ जून तक सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक डीआरसीसी बरारी में होगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी के अनुसार अभ्यर्थियों की सूची पदवार और क्रमवार जारी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...