बागपत, जून 29 -- बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए शासन की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा का लाभ दिया जाएगा।

कम्प्यूटर शिक्षा का लाभ दो विद्यालयों में कम्प्यूटर की लैब स्थापित कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं। बागपत जनपद में बड़ौत और छपरौली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में गरीब, असहाय परिवार की बेटियों को कक्षा आठ तक की निशुल्क आवासीय शिक्षा मुहैया कराई जाती है। विद्यालयों में फुल टाइम व पार्ट टाइम शिक्षिकाओं के द्वारा बालिकाओं को पढ़ाया जाता है। विद्यालयों की पूरी जिम्मेदारी वार्डनों के कंधों पर होती है। विद्यालयों का समय समय पर...