प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में प्रधानाचार्य समेत विभिन्न 36 पदों पर भर्ती के लिए 13 अक्तूबर तक ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बीएसए अनिल कुमार की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार प्रधानाचार्य के एक, पीजीटी हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान की एक-एक और जीव विज्ञान की दो पीजीटी शिक्षिका का चयन होना है। आठवीं तक के स्कूल के लिए विज्ञान व अंग्रेजी की दो-दो, गणित, कंप्यूटर और कला क्राफ्ट एवं संगीत/गृहशिल्प के एक-एक पद विज्ञापित हैं। कार्यालय अधीक्षक के एक, लैब असिस्टेंट के छह, चौकीदार चार, चपरासी एक, मुख्य रसोईयां के एक और सहायक रसोईयां के सात पदों पर चयन की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कस्तूरबा स्कूलों की बहाली में अयोग्य अभ्यर्थी, एक अक्टूबर त...