सोनभद्र, सितम्बर 12 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के कस्बा स्थित पटेरी टोला कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा पास कर नौवीं में प्रवेश लेने वाली तीन दर्जन से अधिक छात्राएं कक्षाएं शुरू नहीं होने से परेशान हैं। कक्षाएं शुरु न होने छात्राओं की पढाई भी बाधित हो रही है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नौवीं में दाखिला तो ले लिया है, लेकिन नया सत्र शुरू हुए करीब तीन माह बाद भी नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी हैं। इससे छात्राओं में पढ़ाई को लेकर निराशा बढ़ रही है और उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होने की चिंता बनी हुई है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने आठवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं कक्षा में प्रवेश लिया था। विद्यालय में रहकर पढ़ा...