कस्तूरबा में नव नामांकित छात्राओं का तिलक लगा किया स्वागत
गढ़वा, मई 19 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में नई छात्राओं का भव्य रूप से स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह वार्डेन आर उषा कुमारी ने बताया कि नव नामांकित छात्राओं का स्वागत तिलक लगा आरती करते हुए झारखंडी रीति रिवाज के साथ मांदर के धुन पर गीत नृत्य के साथ किया गया। साथ ही अंग वस्त्र व मिठाई खिलाकर बड़े उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया पूरी तेजी के साथ चल रही है। विद्यालय परिसर में दाखिले को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पहले चरण के तहत विद्यालय में बड़े पैमाने पर छात्राओं का नया नामांकन दर्ज किया गया है।
नामांकन की जानकारी मामले में जानकारी देते हुए कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन ने बताया कि इस बार विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.