बाराबंकी, मई 1 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम अनुराग सिंह के साथ क्षेत्र के नवनिर्मित कस्तूरबा भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन परिसर के आसपास फैली गंदगी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

भवन का निरीक्षण डीएम ने सीनियर कक्षाओं के लिए बनाए गए भवन परिसर में खड़ंजा न होने पर खंड विकास अधिकारी को शीघ्र खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को आवागमन में परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और कंप्यूटर कक्ष में बच्चों से संवाद करते हुए स्वयं कंप्यूटर संचालन भी करवाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के सीखने के स्तर की सराहना की। वहीं, विद्यालय के रसोईघर का निरीक्षण ...