कटिहार, मार्च 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता तेज रही। प्रखंड विकास पदाधिकार कुमारी प्रियंवदा ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सरकारी योजनाओं एवं संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। इसी क्रम में बीडीओ कुमारी प्रियंवदा उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बलथी महेशपुर स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पठन-पाठन एवं पोषण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में साफ-सफाई, शिक्षा व्यवस्था एवं छात्राओं के पोषण मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.