महाराजगंज, अप्रैल 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सीडीओ महेन्द्र सिंह व बीएसए रिद्धी पांडेय के साथ फरेंदा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खजूरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम व सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं से सीधा संवाद भी किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर व उनसे प्रेरक प्रसंग सुनकर बालिकाएं उत्साहित नजर आईं।निरीक्षण के दौरान डीएम ने बालिकाओं की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। वार्डन से शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। मीनू के अनुसार भोजन, सुबह के नाश्ते व साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया। डीएम ने छात्राओं से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें विद्यालय में कोई समस्या तो नहीं है। स्मार्ट क्लास व छात्रावास का भी निरीक्षण किया। डीएम व सीडीओ ने छात्राओं बातचीत किया। उन...