धनबाद, अप्रैल 22 -- जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा (सरकारी सीबीएसई स्कूल) का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट मात्र 9.59 फीसदी होने को जिला शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्कूल की 73 छात्राओं में से मात्र सात पास हुई हैं। 62 को कंपार्टमेंट व चार फेल हुई है। खराब रिजल्ट के बाद स्थानीय विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले दिनों स्पष्टीकरण मांगा गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए डीईओ अभिषेक झा ने निरसा कस्तूरबा में प्रतिनियुक्त सीमा सिंह का वेतन स्थगित कर दिया गया है। यही नहीं सीमा सिंह का प्रतिनियोजन भी तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए वापस उच्च विद्यालय पुटकी धनबाद वापस भेज दिया गया है। सेकंड बोर्ड परीक्षा में इन बच्चों का रिजल्ट बेहतर हो। इस दिशा में स्थानीय विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.