धनबाद, अप्रैल 17 -- धनबाद के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों (सरकारी सीबीएसई मान्यता स्कूल) को दसवीं में खराब रिजल्ट पर शोकॉज किया गया है। डीईओ अभिषेक झा ने एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स धनबाद, डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस धनबाद (जिला स्कूल) व कस्तूरबा गांधी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस निरसा से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। खराब प्रदर्शन के कारणों का मूल्यांकन करते हुए संबंधित विषय के शिक्षकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए उपलब्ध कराएं। यह भी स्पष्ट करेंगे कि आपकी आगे की योजना क्या होगी, जिससे छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन में सुधार हो। सबसे खराब रिजल्ट कस्तूरबा निरसा का है। स्कूल की मात्र 9.59 फीसदी छात्राएं ही पास हुई हैं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में ग्रीन माउंट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन स्कूल से परीक्षा में शामिल 73 छ...