कस्तूरबा ढोरी में परिणाम घोषणा व अभिभावक बैठक
बोकारो, अगस्त 11 -- फुसरो। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन, ढोरी में मंगलवार को प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम घोषणा एवं अभिभावक बैठक की गई। प्राचार्या रुमी सरकार, सचिव सह संकुल संयोजक धीरज कुमार पाण्डेय, परीक्षा प्रमुख मंतोष प्रसाद एवं सह प्रमुख राजेंद्र पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। लगभग 322 अभिभावकगण उपस्थित रहे। प्राचार्या ने कहा कि विद्यालय की निरंतर प्रगति का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन एवं अभिभावकों के सहयोग को जाता है। प्रथम आवधिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सचिव ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत है। परीक्षा प्रमुख ने परीक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.