बोकारो, मई 13 -- फुसरो। मंगलवार को कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में कन्या भारती का गठन किया गया। विद्यालय के सचिव सह संकुल संयोजक धीरज कुमार पांडे, प्रधानाचार्या रूमी सरकार एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुपकाडीह के प्रधानाचार्य मंटू गिरी की अध्यक्षता में यह हुआ। बाल संसद चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में आचार्य प्रदीप कुमार महतो तथा पीठासीन अधिकारी के रूप में दीपक कुमार रहे। कन्या भारती चुनाव में बहने मुख्य रूप से पांच पदों प्रधानमंत्री पद में आरोही सिंह कक्षा षष्ठ, सेनापति पद में लखी कुमारी कक्षा अष्टम, सह सेनापति पद में आरोही सिंह कक्षा सप्तम, मंत्री पद में अनुष्का कुमारी कक्षा नवम व सह मंत्री पद में लाडली कुमारी कक्षा अष्टम विजय रही। यह भी पढ़ें- पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिशु भारती के पदाधिकारिओं का शपथ ग्रहण समार...