कस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइड
संवाद सूत्र, सितम्बर 19 -- कहीबिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र स्थित रेवासी पंचायत के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को 9वीं की एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना विद्यालय की ऊपरी मंजिल पर हुई, जहां छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलती मिली। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृत छात्रा की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव निवासी रामनंदन सहनी की पुत्री रजनी कुमारी के रूप में हुई है। रजनी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ एएसपी सह सदर एसडीपीओ आशीष आनंद, एसडीएम आनंद कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।एक महीने पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.