कस्तूरबा गांधी स्कूल में कक्षा छह में होगा 75 छात्राओं का नामांकन
साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। जिला में संचालित सभी नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू है। इन स्कूलों में कक्षा छह में नया नामांकन लिया जाना है। प्रत्येक स्कूल में इस कक्षा के लिए 75-75 सीट निर्धारित है। इसी सीट पर नामांकन होना है। नामांकन के लिए सभी स्कूलों के लिए आवेदन मांगा गया था। आवेदनों को प्रखंड शिक्षा समिति से अनुमोदित कर जिला को भेजा गया है। जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय से नामांकन के लिए मिले आवेदनों की सूची बना कर डीसी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। डीसी के यहां से सूची का अनुमोदन होने के बाद नामांकन शुरू हो जायेगा। जिला के सभी प्रखंडों में एक एक कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। संबंधित स्कूलों में नामांकन के लिए ही छात्राओं से आवेदन लिया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला स्थित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.