कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तीन दिवसीय समपर कैंप आयोजित
रांची, मई 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का गुरुवार को शानदार समापन हो गया है। इस शिविर में छात्राओं को बैडमिंटन, खो-खो, रनिंग रेस खेलकूद समेत शारीरिक पशिक्षण, योगा, कला-शिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वार्डेन चंद्रिका कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें छिपी हुई छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। अनामिका लकड़ा, भवानी बाला, लता कुमारी, नेहा कुमारी, जानकी कुमारी, अंजली कुमारी, जयंती महतो, सीमा कुमारी, दीपक महतो, पुष्पा कुमारी, भवानी देवी समेत विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.